नगर आयुक्त ने प्रातःकाल शहर के विभिन्न क्षेत्र का किया निरीक्षण

नाला व नालियों की साफ सफाई का किया निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। बरसात के दृष्टिगत नगर निगम गोरखपुर द्वारा शहर के नालों के सफाई कार्य का नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया। साथ ही अमृत योजना के तहत महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 1 के भैरोपुर पोखरा पर निर्माणाधीन अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया गया।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने देवरिया बाईपास रोड पर सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पीछे एवं मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज रोड के आगे रोड पर चल रहे नाला सफाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों स्थानों पर बड़ी पोकलेन मशीन द्वारा नाले से सिल्ट निकाला जा रहा था। नगर आयुक्त द्वारा सफाई निरीक्षक को नाले की तल्लीझाड़ सफाई कराने एवं निकले हुए सिल्ट/प्लास्टिक को तत्काल हटवाने हेतु निर्देशित किया गया।
नगर आयुक्त ने भैरोपुर पोखरा का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, सहायक अभियंता एनडी पांडे, अवर अभियंता अवनीश भारती एवं संबंधित ठेकेदार तथा अन्य उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पोखरे के रिटेनिंग वॉल एवं घाट का निर्माण कार्य चल रहा है. अमृत योजना के तहत एक करोड़ 96 लाख की लागत से नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या एक महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 1 में स्थित भैरोपुर पोखरा को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां पर घाट, आसपास के लोगों को टहलने के लिए ट्रैकिंग पाथ, ओपन जिम, बाउंड्री वॉल तथा आसपास पेड़ आदि लगाए जाएंगे. नगर आयुक्त ने अमृत सरोवर के निर्माण कार्य को जुलाई माह के अंत तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

6 hours ago