भागलपुर में सरयू किनारे मिली लाश

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सुबह के 10:00 मईल थाना क्षेत्र के ग्राम भागलपुर सरयू नदी के किनारे एक तैरती हुई लाश मिली। जिसकी सूचना पर भागलपुर चौकी के दीवान धर्मेंद्र यादव मौके पर दलबल के साथ पहुंचे और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर कुछ लोगों को रोते बिलखते देखा गया और उनसे कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि यह कमलेश कुमार की है।
आपको बताते चलें कि विगत दिन बरहज नगर स्थित निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे साथियों के साथ नहाने गए दो छात्र डूब गए, तलाश के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव निवासी विवेक प्रसाद (18) पुत्र ओमप्रकाश और ननिहाल आए बड़हलगंज क्षेत्र के संसारपार गांव निवासी अवधेश प्रसाद (20) अपने चार साथियों के साथ किसी काम से बरहज गए थे कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सभी साथी एक साथ मोहन सेतु सरयू नदी में स्नान करने लगे।
इसी बीच विवेक और अवधेश गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख अन्य साथी शोर मचाने लगे, जिसे सुनकर आसपास के लोग जुट गए। लोग जब तक कुछ प्रयास करते विवेक और अवधेश, नदी में समा गए।
जानकारी होने पर दोनों के परिजन और गांव के लोग नदी घाट पर पहुंच गए।
तभी से उनकी तलाश चल रही थी जिसमें अवधेश की लाश भागलपुर चौराहे के समीप ईदगाह के पीछे नदी में तैरती हुई मिली। लाश को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

5 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

5 hours ago