Categories: Uncategorized

तुर्कपट्टी में चोरों का बढ़ा मनोबल पुलिस बनी मूकदर्शक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। देवपोखर चौराहे पर मंगलवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नकद समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। महुअवां निवासी प्रेम वर्मा की आभूषण दुकान और देवपोखर निवासी रामनरेश कुशवाहा की हार्डवेयर दुकान को निशाना बनाया गया। पीड़ित दुकानदारों ने बुधवार को पुलिस से गुहार लगाई, मगर चौराहा वासियों का आरोप है कि यदि पुलिसकर्मी गश्त पर होते तो चोर इतनी आसानी से घटना को अंजाम नहीं दे पाते। पुलिस की निष्क्रियता का आलम यह है कि हार्डवेयर दुकान से नगदी व सामान उड़ाने के साथ-साथ चोरों ने आभूषण दुकान का ताला भी तोड़ दिया, परंतु भाग खड़े हुए। पुलिस ने हमेशा की तरह शीघ्र खुलासा की घिसी-पिटी घोषणा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली।

चोरी की घटनाओं ने खोली चौपट कानून व्यवस्था की पोल

तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते डेढ़ महीने में एक के बाद एक घटनाओं ने पुलिसिया इकबाल की पोल खोल दी है।
12 मार्च: बरवा राजापाकड़ निवासी नन्दलाल चौहान की मोटर चोरी।
13 अप्रैल: नन्दलाल चौहान की दूसरी मोटर फिर चोरी।
16 अप्रैल: राजापाकड़ में गाय चोरी का असफल प्रयास।
18 अप्रैल: तुर्कपट्टी बाजार से कोरया निवासी संजय पटेल की प्लेटिना चोरी।
28 अप्रैल: देवपोखर में दो दुकानों में चोरी।
लगातार हो रही वारदातों ने यह साबित कर दिया है कि चोरों के सामने पुलिस महज तमाशबीन बनकर रह गई है। रात में ड्यूटी पर होने के बावजूद गश्त न होने का आरोप सीधे तौर पर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। क्षुब्ध व्यापारियों और आम नागरिकों ने शीघ्र चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश व गश्त व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

5 hours ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

5 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

6 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

6 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

6 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

7 hours ago