टूटी सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण हो रहे है घायल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बढ़ौना हर्दो से लेकर देऊबारी और सतराव को जोड़ने वाली सड़क 7 वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी है जिस पर चलते हुए राहगीर प्रतिदिन चोटिल होते रहते हैं, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस दयनीय अवस्था मे पड़ी सड़क पर आज तक ध्यान नहीं दिया और वही ग्रामीण अपने भाग्य को कोसते रहते हैं। आज से लगभग 3 वर्ष पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ने गांव में जाकर ग्रामीणों से सड़क बनवाने का वादा किया लेकिन आज टूटी सड़क नहीं बनाइ गयी और ग्रामवासी सड़क का दंश झेल रहे हैं।
बढ़ौना हर्दो से सतराव, मौना गढ़वा, डुमरिया कोल होते हुए सतराव को जोड़ने वाली सड़क कई वर्षों से देऊवारी व बढ़ौना हर्दो के बीच डेढ़ किलोमीटर सड़क टूट गई है जिस पर चलने वाले राहगीर हर समय चोटिल होते रहते हैं। सड़क की दुर्दशा को देखते हुऐ ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से 11 दिसंबर 2021 को सड़क बनवाने की मांग की, जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने बनवाने के लिए हामी भर दी, लेकिन ग्रामीणों को आज भी टूटी सड़क की दुर्दशा का दंश झेलना पड़ रहा है । ग्रामीण रामाशंकर यादव, राहुल यादव, विकास, सत्येंद्र, डब्ल्यू, प्रेम शंकर उपाध्याय आदि लोगों का कहना है आश्वासन के बाद भी नहीं बनी सड़क और हम सभी ग्रामीण परेशान झेल रहे है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

6 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

6 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

6 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

6 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

6 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

7 hours ago