बहुउद्देश्यीय स्टेडियम व हॉल के निर्माण की संभावनाओं का मूल्यांकन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज राजकीय इंटर कॉलेज का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य कॉलेज परिसर में स्थित रिक्त भूमि का उपयोग “खेलो इंडिया” योजना के तहत बहुउद्देश्यीय स्टेडियम व हॉल के निर्माण की संभावनाओं का मूल्यांकन करना था। इस प्रस्तावित स्टेडियम व हॉल से बलिया के खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी, जिससे उनके समग्र विकास में सहायता मिलेगी यह पहल सदर बलिया के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की प्राथमिक सोच का हिस्सा है। उनका उद्देश्य बलिया को एक खेल हब के रूप में विकसित करना है, ताकि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।
खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं मानसिक दृढ़ता जैसे गुण भी विकसित होते हैं। युवाओं में नशे से दूर रहने की प्रवृत्ति, आत्मविश्वास में वृद्धि तथा जीवन में सकारात्मकता लाने में खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह गौरव की बात है कि भारत वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी की योजना पर कार्य कर रहा है। ऐसे में ज़रूरी है कि देश के हर कोने से प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरें और उन्हें उचित प्रशिक्षण और संसाधन मिलें। बलिया जैसे जिलों में खेल अधोसंरचना का विकास इस दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस परियोजना की व्यवहार्यता रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर राज्य और केंद्र सरकार को भेजी जाए, ताकि जल्द स्वीकृति प्राप्त होकर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

11 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

11 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

12 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

12 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

12 hours ago