सबया ढाला में खड़े ट्रक से भीषण टक्कर: ससुराल से लौट रहे दंपती की मौत, गांव में मातम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। थाना कोठीभार बुधवार की देर शाम सबया हाला के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। ग्राम बुढ़ाडोह निवासी बीरबल (46) अपनी पत्नी शीला (42) के साथ असमती छपरा स्थित ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे।
बताया जाता है कि जैसे ही दंपती सबया ढाला के पास पहुंचे, सड़क किनारे बिना किसी संकेत के खड़े ट्रक को वे देख नहीं सके और उनकी बाइक सीधे उसी में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही बीरबल की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शीला को राहगीरों ने तुरंत सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मृतक दंपती के पुत्र विशाल ने बताया कि उनके माता-पिता बुधवार सुबह ससुराल से निकल गए थे और देर शाम तक घर पहुंचने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल छा गया।
घटना की पुष्टि करते हुए प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर सड़क के किनारे लापरवाही से खड़े भारी वाहनों की खतरे भरी हकीकत को उजागर करता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

1 hour ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

1 hour ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

7 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

7 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

8 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

8 hours ago