संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर क्रॉप रेसिड्यू मैनेजमेंट योजनाओं के तहत किसानों द्वारा ऑनलाइन बुक किए गए यंत्रों की ई-लॉटरी निकाली गई। इसमें सभी विकास खंडों में कस्टम हायरिंग सेंटर, चाफ कटर, पावर टिलर, स्ट्रॉ रीपर एवं हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए किसानों का चयन किया गया।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चयनित किसान यू.पी. यंत्र ट्रैकिंग पोर्टल पर दर्ज किसी भी पंजीकृत विक्रेता से यंत्र खरीद सकेंगे। खरीदे गए यंत्र का विवरण एक माह के भीतर विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। स्थलीय सत्यापन के बाद पात्र किसानों को योजना अनुसार 40% अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने चयनित लाभार्थियों से अपेक्षा की कि अनुदानित यंत्र न केवल उनके खुद के खेतों में, बल्कि आसपास के किसानों के खेतों में भी उपयोग किए जाने चाहिए। इसके लिए कस्टम हायरिंग सेंटर पर बैनर लगाना तथा यंत्रों पर योजना के तहत प्राप्त अनुदान का विवरण अंकित करना अनिवार्य रहेगा।
फोटो शोसल मीडिया वीडियो रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में भीषण आग से हड़कंप! मनरेगा सेल जलकर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवरिया के क्षेत्राधिकारी…
प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने जारी किया नियुक्ति पत्र, शुभचिंतकों ने दी बधाई देवरिया…
देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है पर्व, भगवान विष्णु और भगवान शिव…
पेट दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल ले जाते समय हुई मौत बलिया (राष्ट्र…
देश के 23 विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय का चयन, शोध-प्रशिक्षण और…