Categories: Uncategorized

बैंक कैशियर हटाए जाने पर उपभोक्ताओं में उबाल किया प्रदर्शन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
बड़ौदा यूपी बैंक बरवाराजापाकड़ शाखा में कार्यरत कैशियर आकाश सिंघल के तबादले के खिलाफ उपभोक्ताओं में तीव्र आक्रोश फैल गया है। बुधवार को नाराज उपभोक्ताओं ने जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में बैंक परिसर के बाहर प्रदर्शन कर स्थानांतरण रद्द करने की मांग उठाई।
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि आकाश सिंघल के कार्यकाल में, बैंकिंग कार्य सहज और पारदर्शी रहा। उनकी सरलता और तत्पर सेवा ने उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव दिया था।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आकाश सिंघल के स्थान पर जिस कन्हैया प्रसाद गुप्ता की पुनः तैनाती हो रही है, उनका पूर्व कार्यकाल असंतोषजनक रहा है। ग्राहकों को व्यवहार में बेरुखी और कार्य में शिथिलता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा था, जिसे अब फिर झेलना पड़ेगा। प्रदर्शन के बाद उपभोक्ताओं ने शाखा प्रबंधक अबुल फजल सिद्दिकी और सहायक ऋण प्रबंधक राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्रीय प्रबंधक से तत्काल स्थानांतरण आदेश रद्द करने की मांग की गई है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान पूर्व प्रधान रमाशंकर कुशवाहा, मनोज गुप्ता, रामायण यादव, रामनाथ गुप्ता, रजनीश राय, राजू जायसवाल, संजय राय, रामविलास प्रसाद, मनोज तिवारी, संजय मिश्र, उपेन्द्र आर्य, मेवालाल बरनवाल, राजकुमार गुप्ता, विनोद शर्मा, राजन कुशवाहा, राजू गुप्ता, राहुल खरवार, शोएब, बासदेव गुप्ता, संतोष तिवारी, गुड्डू गुप्ता, प्रभुनाथ पाल, डेबा प्रसाद, हरकेश खरवार, वकील अंसारी, पवन गुप्ता, मुनीब बरनवाल, नसरुल्लाह अंसारी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago