सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों के समस्याओं से रूबरू हुए प्रभारी मंत्री

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिये प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील पयागपुर में प्रदेश के मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच सूर्य प्रताप शाही ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, उप जिलाधिकारी अश्वनी पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ आए हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबन्धित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने विभागो द्वारा लगाये स्टालों के निरीक्षण के दौरान आईसीडीएस विभाग के स्टाल पर चार गर्भवती महिला सोनम तिवारी, साधना तिवारी, मनीषा रानी व बच्ची यादव की गोद भराई की तथा तीन बच्चों अंजू, क्षमा व जीविका को अन्नप्रासन कराया।
प्रभारी मंत्री ने जनससमयाओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनससमयाओं का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाय ताकि आमजन को अनावश्यक दौड़ भाग न करनी पड़े। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शीर्ष प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिकायतों का निस्तारण समय से व गुणवत्तापूर्ण हो, जिससे कि फरियादी आपकी कार्यवाही से संतुष्ट हो सके।
उल्लेखनीय है कि तहसील पयागपुर में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 52 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार अन्य तहसीलों महसी में प्राप्त 51 में 03, सदर बहराइच में प्राप्त 09 में 02, कैसरगंज में प्राप्त 27 में 03, नानपारा में प्राप्त 20 में 06 तथा मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 16 में 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, विधायक पयागपुर के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव, जिला प्राबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व थानाध्यक्षगण मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

5 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

6 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

6 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

6 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

6 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

6 hours ago