चप्पे चप्पे पर तैनात रहे महासमिति के पदाधिकारी,भोर पहर तक चला विसर्जन
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में दुर्गा प्रतिमाओं का महाविसर्जन दुर्गा पूजा महासमिति व जिला प्रशासन के समन्वय से सकुशल सम्पन्न हो गया।विसर्जन का दौर भोर पहर तक चलता रहा।ढोल,नगाड़ो की थाप पर माता के भक्त जयकारे लगाते हुए दुर्गा प्रतिमाओं को नम आंखों से विदा किया।महाविसर्जन को लेकर दुर्गा पूजा महासमिति व जिला प्रशासन ने वेल प्रूफ व्यवस्था कर रखी थी।एक तरफ महासमिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोर्चे पर डटे रही तो दूसरी ओर पुलिस के जवान भी विसर्जन को सकुशल सम्पन्न करवा रहे थे।महासमिति के अध्यक्ष सुदामा की अगुवानी में घंटाघर चौक पर दुर्गा प्रतिमाओं का स्वागत कर रहे थे।महासमिति के महामंत्री कन्हैया सोनी ने सकुशल विसर्जन के लिए पदाधिकारियों,तहसील व थाना प्रमुखों,नगर पालिका एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।महासमिति के मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि महासमिति व जिला प्रशासन के आपसी समन्वय से महाविसर्जन को सकुशल सम्पन्न करवाया गया है।उन्होंने बताया कि महासमिति के पदाधिकारी चप्पे चप्पे पर तैनात थे जो उपसमितियो को विसर्जन स्थल तक दुर्गा प्रतिमाओं को ले जाने में सहयोग कर रहे थे।उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 1600 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई जिनका सकुशल विसर्जन किया गया।उन्होंने सकुशल विसर्जन के जिला प्रशासन,पदाधिकारियों,सदस्यों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।उल्लेखनीय हो कि मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नवमी तिथि से ही शुरू हो जाता है जो एकादशी तिथि तक चलता रहता है।महाविसर्जन के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में मेले जैसा दृश्य दिखाई पड़ा।भीषण बारिश भी माता के भक्तों का उत्साह कम न कर पायी।माता के भक्तो के लिए जगह जगह प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम देखने को मिला।भोर पहर तक मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चलता रहा।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…