चिकित्सालय का पूर्वाचल विकास बोर्ड के सदस्य ने किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बहराइच अन्तर्गत महर्षि बालार्क चिकित्सालय व 100 बेडेड महिला विंग का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान सदस्य अरविन्द पटेल ने इमरजेन्सी सहित अन्य वार्डों, ओ.टी., एसआईसीयू, सर्जिकल वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड इत्यादि का निरीक्षण कर मौजूद मरीज़ों व उनके तीमारदारों से चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सकीय सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। पटेल ने चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का फीडबैक प्राप्त करने के लिए विगत दिवस सर्जिकल वार्ड से डिस्चार्ज हुई कलावती से मोबाइल से फोन पर बात कर फीड बैक प्राप्त किया।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री, सीएमएस डॉ. ओ.पी. चैधरी, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, चिकित्सालय प्रबन्धक रिज़वान खान, वरिष्ठ चिकित्सक एम.एम.एम. पाण्डेय, नायब तहसीलदार सदर मनीश कुमार सिंह अन्य सम्बन्धित लेग मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

8 hours ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

8 hours ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

8 hours ago

रिंग से लेकर समाज सेवा तक: डीडीयू के सनी सिंह बने खेल और सामाजिक बदलाव के नए यूथ आइकॉन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रतिभा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर दीनदयाल उपाध्याय…

8 hours ago

निंबस डिस्कवरी टूल से डिजिटल संसाधनों तक पहुँच पर बीबीएयू में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा…

9 hours ago

राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे तलाश में जुटी एनडीआरएफ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के…

9 hours ago