मिशन सुनहरा कल परियोजना अन्तर्गत आयोजित हुई कार्यशाला

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l कृषि विभाग तथा आईटीसी के संयुक्त तत्वावधान में मिशन सुनहरा कल परियोजना अन्तर्गत कृषि भवन सभागार में उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उप निदेशक कृषि श्री शाही ने अन्य अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए शाही ने कहा कि कृषि की लागत कम करने हेतु हमें कृषि की नवीनतम पद्धतियों के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा। उन्होंने कृषि की नवीन तकनीको के साथ-साथ प्राकृतिक खेती के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग की सलाह देते हुए आवश्यकता से अधिक उर्वरक से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी प्रदान की। जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने कृषकों को सुझाव दिया कि खेती के साथ-साथ बागवानी को भी अपनाएं इससे आपकी आय में वृद्धि होगी। आईटीसी के प्रोग्राम मैनेजर धनय गर्ग द्वारा एग्रीकल्चर डेवलपमेन्ट के फ्रेमवर्क पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन परियोजना समन्वयक जी.डी.एस. नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, एडीओएएस, एडीओपीपी, लीड स्टोर इन्चार्ज एवं समस्त बीटीएम व जीडीएस के कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

7 hours ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

7 hours ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

7 hours ago

रिंग से लेकर समाज सेवा तक: डीडीयू के सनी सिंह बने खेल और सामाजिक बदलाव के नए यूथ आइकॉन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रतिभा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर दीनदयाल उपाध्याय…

7 hours ago

निंबस डिस्कवरी टूल से डिजिटल संसाधनों तक पहुँच पर बीबीएयू में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा…

8 hours ago

राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे तलाश में जुटी एनडीआरएफ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के…

8 hours ago