Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशक्षेत्राधिकारी उतरौला के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्

क्षेत्राधिकारी उतरौला के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्

उतरौला बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा)।
 25जून को क्षेत्राधिकारी उतरौला  उदय राज सिंह व उपजिलाधिकारी उतरौला  की अध्यक्षता में थाना गैण्डास बुजुर्ग परिसर में आगामी त्योहार बकरीद/ श्रावण माह सोमवार के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों/नागरिकों,धर्मगुरुओं एवं ग्राम प्रहरी के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी।  इस दौरान सभी से त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु सभी को जागरुक करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवको को समझाने के लिए बताया गया तथा किसी भी विषम स्थिति में तत्काल थाना/112 पर सूचना देने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही शासन प्राप्त आदेशों-निर्देशो को अवगत कराते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी से अपील की गई।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments