जिले की निचली अदालत जैसे बिहार के ग्राम कचहरी को मिले अधिकार- सरपंच केशव कुमार सिंह

नौतन/सिवान बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। सिवान जिले के बड़हरिया प्रखण्ड के समस्त ग्राम कचहरी में सप्ताह के दो दिन अदालत पदेन सरपंच के नेतृत्व में लगाया जाता है। जैसा कि विभागीय निर्देश अनुसार ग्राम कचहरी मंगलवार व शुक्रवार को नियमानुसार लग रहा है। वहीं मंगलवार को ग्राम कचहरी हाथीगाई के सरपंच केशव कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम कचहरी हाथीगाई न्याय पीठ सदस्यों की बैठक हुई। वहीं इस बैठक में न्याय पीठ से चर्चा के उपरांत सरपंच केशव कुमार सिंह ने मांग किया कि बिहार सरकार जिले के निचली अदालत की तरह ही ग्राम कचहरी को भी अधिकार देकर न्याय प्रणाली को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए। सरपंच ने कहा की जिले के निचली अदालतों की तरह अधिकार ग्राम कचहरी के सरपंच और पंचों को भी मिलेगा तभी जमीनी विवाद और लेन देन, हाथा पाई , गाली गलौज जैसे विवाद का सही तरीके से निपटारा हो सकेगा। सरपंच ने बताया की अधिकांश विवाद ग्राम कचहरी में इस लिए नहीं आते हैं कि स्थानीय पुलिस की तरह अथवा निचली अदालतों की तरह कचहरी को अधिकार प्राप्त नहीं है। उन्होंने कहा की जो भी अधिकार प्राप्त है उससे संबंधित विवाद भी स्थानीय थाना एवं एसडीओ के न्यायालय में पक्षकार लेकर चले जाते है। जैसा की आज हर वार्ड में जमीनी विवाद है। और उस जमीनी विवाद पर जोत आबाद करने से रोकने, भवन निर्माण करने से रोकने अधिकार ग्राम कचहरी को प्राप्त नहीं है। सरपंच ने कहा की ग्राम कचहरी को मजबूत करने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन और निचली अदालतों को अपने स्तर से कार्य करने होंगे।बैठक में न्याय मित्र परमा नन्द पांडेय, न्याय सचिव राजेश शर्मा, उप सरपंच अवधेश सिंह पंच हरिहर सिंह, उमरावती देवी, आरती देवी, बसंती देवी, अवध किशोर सिंह, गीता देवी, अंतिमा देवी, मो खातून सहित अन्य पंच शामिल थे।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

19 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago