Categories: Uncategorized

इजराइल ईरान युद्ध तीसरे विश्वयुद्ध में परिवर्तित हुआ तो अमेरिका खंडित होकर समाप्त हो जाएगा – हिन्दू महासभा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने इसराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध पर गंभीर चिन्ता व्यक्त करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसराइल और ईरान से वार्ता करने और दोनों देशों के बीच युद्ध विराम की पहल करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इजराइल और ईरान के बीच युद्ध भयानक से भयानकतम् होता जा रहा है, जो मानव जाति को विनाश की दिशा में ले जा रहा है। दोनों देशों के बीच युद्ध विराम मानव जाति की सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हो गया है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। इसराइल और ईरान दोनों देशों को अपने अपने राज्य और नागरिकों की सुरक्षा के लिए विरोधी देशों पर कार्रवाई का पूरा अधिकार है, किन्तु युद्ध को अपनी सैन्य शक्ति का अहंकार स्वीकार कर अपने अहंकार को तुष्ट करने मात्र के लिए युद्ध को जारी रखना मानव जाति के विनाश के अतिरिक्त कुछ भी नहीं हो सकता। उन्होंने इस युद्ध को मूल रूप से अमेरिका के अहंकार से जोड़ते हुए कहा कि अमेरिका अपने हथियार बेचने और स्वयं को वैश्विक महाशक्ति बनाए रखने के अहंकार के वशीभूत होकर इसराइल ईरान युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा दे रहा है। ऐसा ही बढ़ावा अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को भी दे रहा है। अमेरिका का यह अहंकार से भरा दृष्टिकोण पृथ्वी पर मानव जाति के सर्वनाश को आमंत्रित कर रहा है।
बी एन तिवारी ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि अमेरिका और ईरान का एक दूसरे पर हमले की धमकी देना और इसके लिए सैन्य तैयारी रखना विश्व शांति और मानव जाति की रक्षा के लिए भयंकर खतरा सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और सैन्य ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने के बाद ऑपरेशन सिंदूर को स्थगित कर अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया था। इसराइल और ईरान तथा रूस और यूक्रेन को भी भारत से सीख लेते हुए अपनी अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए युद्धविराम कर विश्व शांति और मानवता की रक्षा में अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान देने पर तत्काल विचार करना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि अगर इसराइल और ईरान युद्ध में अमेरिका शामिल होता है तो रूस और चीन को भी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से युद्ध में शामिल होना पड़ेगा। ऐसी परिस्थिति इजराइल और ईरान युद्ध तीसरे विश्वयुद्ध में परिवर्तित होता है तो यह विश्वयुद्ध विश्व की आधी से अधिक आबादी को मौत की नींद सुला सकता है। इतना ही नहीं, वैश्विक विज्ञान और विकास कम से कम सौ साल पीछे चला जाएगा। उन्होंने कहा कि तीसरा विश्वयुद्ध हुआ तो अमेरिका बुरी तरह से खंडित हो समाप्त हो जाएगा। अमेरिका के समाप्त होते ही भारत अमेरिका की जगह विश्व की आर्थिक और सामरिक महाशक्ति बनकर विश्व का सर्वमान्य नेतृत्व करेगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने कहा कि हिन्दू महासभा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किए आह्वान में कहा कि इजराइल भारत का पुराना सांस्कृतिक और कूटनीतिक मित्र है, जबकि मोदी युग में भारत और ईरान के संबंधों में भी मधुरता का संचार हुआ है। हिन्दू महासभा ने इन्हीं संबंधों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोनों देशों से वार्ता कर दोनों देशों को युद्धविराम के लिए तैयार करने की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

21 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago