मज़दूर कुदाल, बेलचा लेकर पहुँचे क्रमिक अनशन पर
मज़दूर संगठन के समर्थन से किसानो का बढ़ा मनोबल -विजय रावत
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) क्रमिक अनशन के पांचवे दिन बुधवार को, किसानो को मज़दूर संगठन ने समर्थन दिया। इस दौरान मजदूर कुदाल -बेलचा लेकर मंच पर पहुँचे।
सम्बोधित करते हुए युनियन के अध्यक्ष रामेश्वर कुमार ने कहा की रामजानकी मार्ग भूमि अधिग्रहण मे किसानो को उचित मुआवज़ा नही मिला और कटौती बन्द नही हुई तो किसानो के साथ मज़दूर संगठन भी धरने पर बैठने का काम करेगा। यह भाजपा की सरकार जबसे बनी है तबसे किसानो, व्यापारी, नौजवानों, मज़दूरों का शोषण करने का काम कर रही है, यह सरकार किसान नौजवान व व्यापार विरोधी है। अगर किसानो को उचित मुआवज़ा नही मिलेगा तो सड़क मे किसानो की जमीन जाने से कितने किसान घर व बिना भुमी के हो जाएगे, जिसका खामियाजा भाजपा की सरकार व अधिकारियों को भुगतना पड़ेगा। सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार हिटलर जैसे काम कर रही है और किसानो के ज़मीन को जबरीया लेना चाह रही है, जिसे किसान और मज़दूर संगठन मिल कर नही होने देंगे और दोनों मिलकर लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। इस दौरान रामजानकी मार्ग भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष राजा राम यादव व सुरेन्द्र आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से रणविजय सिह, सत्येन्द्र यादव, रामशेखर कुशवाहा, राम प्रकाश यादव, राजेश यादव, धीरज पान्डेय, सतोष चौधरी, अच्छे लाल, सनोज यादव, अजित कुमार, तेजनरायन यादव, राजेन्द्र प्रताप, मो आबिद, राकेश मदेशिया, विकेन्द्र सिह, विरेन्द्र सोनकर सहीत सैकड़ों की संख्या मे किसान मज़दूर व नौजवान उपस्थित रहे।
UP Polytechnic Admission 2026: 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, मान्यता के बाद ही शुरू होगी…
आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…
https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार दिल्ली…
शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…
आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…