जिला पंचायत सदस्यों को मिले प्रतिवर्ष 1 करोड़ की वार्षिक क्षेत्र विकास निधि- डॉ रतन पाल सिंह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिला पंचायत सदस्य वेलफेयर एसोसिएशन जनपद देवरिया उत्तर प्रदेश की आकस्मिक बैठक तेजस्वी मैरिज लॉन देवरिया में हुईlबैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय ने कहा कि 16 दिसंबर को देवरिया कुशीनगर स्थानीय निकाय से सदस्य विधान परिषद डॉक्टर रतनपाल सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर नियम 115 के अंतर्गत प्रमुख सचिव विधान परिषद उत्तर प्रदेश को जिला पंचायत सदस्यों को प्रतिवर्ष क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्येक सदस्यों को एक करोड़ की क्षेत्र विकास निधि की स्थापना , प्रति सदस्य का 50 लाख का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा जिला पंचायत सदस्यों को सुरक्षा एवं शस्त्र लाइसेंस दिए जाने हेतु लिखित रूप से अवगत कराया है।जिससे पंचायत प्रतिनिधियों के अंदर खुशी का माहौल है और सभी पंचायत प्रतिनिधि शानदार विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह को बधाई दे रहे हैं l पांडेय ने बताया कि सदस्य विधान परिषद देवरिया कुशीनगर डॉक्टर रतनपाल सिंह की पहल से जिला पंचायत सदस्यों क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को बहुत जल्दी क्षेत्र के विकास हेतु क्षेत्र विकास निधि , बीमा, सुरक्षा एवं शस्त्र लाइसेंस सहित तमाम सुविधाएं प्राप्त हो सकती हैं l जिला पंचायत सदस्य देवरिया एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय ने कहा कि प्रदेश के सभी विधायक गण विधान परिषद के सदस्य गण को भी दलगत भावना से ऊपर उठकर डॉ रतनपाल सिंह का सहयोग करना चाहिए, ताकि जिला पंचायत सदस्यों क्षेत्र पंचायत सदस्यों सभासद गणों को भी क्षेत्र के विकास हेतु बजट और अधिकार मिल सके जिससे ग्रामीण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास तेज गति से हो सके lजिला पंचायत सदस्य वेलफेयर एसोसिएशन जनपद देवरिया के जिला अध्यक्ष संदेश यादव मिस्टर ने कहा कि अब तक किसी जनप्रतिनिधि ने जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं सभासदों को अधिकार दिलाने के लिए विशेष रूप से पहल नहीं किया गया है, लेकिन डॉक्टर रतन पाल सिंह बधाई के पात्र हैं जिन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की पीड़ा को समझ कर विधान परिषद उत्तर प्रदेश में आवाज बुलंद करने का कार्य कर रहे हैं l
जिला पंचायत सदस्य वेलफेयर एसोसिएशन जनपद देवरिया के जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह सैथवार ने कहा कि बहुत जल्दी जिला पंचायत सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह से मिलकर उनको बधाई देगा तथा अन्य विधायक और विधान परिषद सदस्य लोकसभा के सदस्य तथा सभी दलों के अध्यक्ष गण से मिलकर सदस्यों को जल्दी अधिकार वह बजट मिले इसके लिए प्रयास करेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव प्रभा भारती उपेंद्र तिवारी अखंड प्रताप सिंह वेद प्रकाश तिवारी सीमा यादव उमेश गिरी पर्वत अमित रजक ऋषि कुमार रानू अरविंद प्रसाद हरेराम यादव राधा रमन कुशवाहा सुमन भारती अजय कुशवाहा कमला देवी सुजीत प्रताप सिंह अजीत कुमार सिंह पूनम यादव मुन्नीलाल मद्धेशिया सूर्यभान सिंह सुनील निषाद अंकिता यादव आदि ने डॉक्टर रतन पाल सिंह को पंचायत प्रतिनिधियों के हित में सराहनीय कार्य के लिए बधाई दिया l

Karan Pandey

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

7 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

20 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

20 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

20 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

20 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

22 hours ago