चाहे अच्छा करो या बुरा, जो व्यक्ति
आपकी निंदा करते हैं वह करते रहेंगे,
निंदा से अविचलित हुये बिना शान्ति
व धैर्य से सत्कर्म हम करते रहेंगे ।
श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान कहता है
जीवन है तो निंदा व प्रशंसा होती हैं,
मरने वाले की तो संसार छोड़ने के
क्षण से मात्र प्रशंसा ही होती है ।
प्रेम का जो आनन्द इंतजार मे है
सच कहा है कि वो मिलने में कहाँ,
जो आनन्द मिलने की बेचैनी में है,
वो उसे पा लेने की कल्पना में कहाँ।
इंतजार करते रहिये हर सुबह शाम,
उसके स्मरण से आनन्द मिलने का,
प्रेम का सबसे सुंदर रूप इंतज़ार है,
जितना इंतज़ार उतना गहरा प्यार है।
अच्छे मित्र मित्र की परवाह करते हैं,
घनिष्ठ मित्र मित्र को समझ सकते हैं,
सच्चे मित्र मित्र के साथ बिना सोचे,
बिना दूरी किये समय पर खड़े होते हैं।
मित्रता जिसकी कमजोरी होती है,
वह सबसे ताकतवर इंसान होता है,
मित्रता दूर से या पास से हो, समय
पर साथ मिले तो हौसला बढ़ता है।
मित्रता का रिश्ता तब मज़बूत होता है,
जब समझना कम भरोसा अधिक हो,
ग़लतफ़हमियाँ भुलाकर रिश्ता निभे,
आदित्य मित्रता पर विश्वास बढ़े।
भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…