विकास और विरासत की यात्रा एकसाथ चल रही है- योगी आदित्यनाथ

 

सीएम ने किया 1500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास 


संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ऐतिहासिक बाबा तामेश्वरनाथ धाम पधारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान शिव का दर्शन-पूजन के पश्चात ₹ 1500 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक का वितरण किया। बाबा पावन धरा को नमन करते हुए उन्होंने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश बदल चुका है। हम नए भारत का हम दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास और विरासत की यात्रा एकसाथ चल रही है। 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। इसके लिए जमीन स्तर पर काम किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे पास वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर है और रेलवे का सबसे बड़ा नेटवर्क यूपी में है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, विधायक गण अनिक कुमार त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी व गणेश चौहान, पूर्व सांसद गण अष्टभुजा शुक्ला, इंद्रजीत मिश्रा, ई प्रवीण निषाद, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी, प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. केसी पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, राजेश प्रकाश मिश्रा, एमएलसी प्रतिनिधि ई, सुधांशु सिंह, गौरव निषाद, ई. अरुण गुप्ता, अत्रेश श्रीवास्तव, अनिरूद्ध निषाद, अमर राय, नागेन्द्र भारती, शतीश मौर्य, नागेन्द्र कुमार समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

जीवन का कुरुक्षेत्र

✍️ विजय गुंजन जीवन के कुरुक्षेत्र में हर मोड़ पर चक्रव्यूह रचे हैंचाहे जितना प्रयत्न…

3 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर नपा सभागार में बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर

बराव में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति बरहज/देवरिया…

3 hours ago

सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 32 संस्थानों की जांच; 15 को नोटिस, 3 सील

कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और नर्सिंग होमों में चला संयुक्त निरीक्षण अभियान, फायर व विद्युत सुरक्षा…

3 hours ago

मोहन सेतु निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेसियों की पदयात्रा, जल सत्याग्रह का ऐलान

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन से मोहन सेतु निर्माण की…

3 hours ago

बांस की खेती बनेगी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, पर्यावरण संरक्षण में भी निभा रही अहम भूमिका

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…

2 days ago

सही अर्थों में तभी होगी जय भारत माता की

✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…

2 days ago