बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन से मोहन सेतु निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा लाजपत भवन से शुरू होकर मोहन सेतु स्थल तक पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “राहुल गांधी जिंदाबाद” तथा “बरहज की धरती करे पुकार, मोहन सेतु दे दो सरकार” जैसे नारे लगाए। मोहन सेतु पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य में हो रही देरी के विरोध में धरना दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कहा कि वर्षों से निर्माणाधीन मोहन सेतु की ओर सरकार और प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को धरने के माध्यम से शासन-प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया है। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय जनता जल सत्याग्रह करेंगे, जबकि शुक्रवार को जिले के सभी कांग्रेसजन मोहन सेतु निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
रविप्रताप सिंह ने कहा कि मोहन सेतु क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग है। इसके निर्माण में हो रही देरी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…