Categories: कविता

जीवन का कुरुक्षेत्र

✍️ विजय गुंजन

जीवन के कुरुक्षेत्र में हर मोड़ पर चक्रव्यूह रचे हैं
चाहे जितना प्रयत्न कर लो युद्ध तो करना ही पड़ेगा
अर्जुन का गांडीव है ये मन
और विचार गदा भीम की

बिना पार्थ के कलयुग में यहां तो लड़ना ही पड़ेगा
चाहे जितना प्रयत्न कर लो युद्ध तो करना ही पड़ेगा
हर पल यहाँ चौसर का खेल
जय पराजय दोनों का मेल

जब वनवास दुखों का आये तो सहना ही पड़ेगा
चाहे जितना प्रयत्न कर लो युद्ध तो करना ही पड़ेगा
दुशासन और शकुनि का डेरा
चारों ओर दुर्योधनों का घेरा

लाक्षागृह की लपटों से तुझको तो बचना ही पड़ेगा
चाहे जितना प्रयत्न कर लो युद्ध तो करना ही पड़ेगा
महायुद्ध विकराल है ये
सबसे कठिन सवाल है ये

गीता के संदेशों को स्वयं से तो कहना ही पड़ेगा
चाहे जितना प्रयत्न कर लो युद्ध तो करना ही पड़ेगा
अंत नहीं ये शांति पर्व का
समय है ये एक नए गर्व का

विपदाओं के अवशेषों से ही नया नगर रचना ही पड़ेगा
चाहे जितना प्रयत्न कर लो युद्ध तो करना ही पड़ेगा
मर्यादाओं ने तोड़ी मर्यादा
ह्रदय हो गया आधा आधा

इच्छाओं को कम करने का वचन तो रखना ही पड़ेगा
चाहे जितना प्रयत्न कर लो युद्ध तो करना ही पड़ेगा
इस बार सुनेगें विदुर की बात
पुत्र मोह को मिलेगी मात

अंत:करण के विधानों को बिना शर्त बदलना ही पड़ेगा
चाहे जितना प्रयत्न कर लो युद्ध तो करना ही पड़ेगा

Karan Pandey

Recent Posts

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

22 minutes ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

1 hour ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

2 hours ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

3 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

6 hours ago