मुजफ्फरपुर(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) एसआईआर को लेकर देशभर में सियासी माहौल गरमाया हुआ है, वहीं बिहार में दो वोटर कार्ड के मामले ने भी तूल पकड़ लिया है। मामला मुजफ्फरपुर नगर निगम की मेयर निर्मला साहू और उनके दो देवर—दिलीप कुमार व मनोज कुमार—से जुड़ा है। तीनों के नाम 94-मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र की दो अलग-अलग बूथों की वोटर सूची में दर्ज पाए गए हैं, जिसके बाद प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की कार्रवाई
94-मुजफ्फरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने जांच के बाद मेयर और उनके दोनों देवर को अलग-अलग नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि 1 जुलाई 2025 को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में आपके नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं। सभी को 16 अगस्त शाम 5 बजे तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
मेयर और देवरों के नाम दो-दो बूथ पर
मेयर निर्मला देवी: नाम दो बूथों की सूची में
मनोज कुमार: बूथ नं.-153, क्रमांक-666, ईपिक नं.-REM1251891 और बूथ नं.-257, क्रमांक-620, ईपिक नं.-G580852996 में दर्ज।
दिलीप कुमार (केदारनाथ रोड निवासी): दो अलग-अलग बूथों की सूची में नाम पाए गए।
अगला कदम
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय तक जवाब नहीं दिया गया तो निर्वाचन नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला न केवल स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर रहा है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…