बिहार में विदेशी कैदियों के लिए बनेगी विशेष जेल, 22 जिलों में कारागार सुविधाओं का विस्तार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राज्य में कारागार सुविधाओं को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बक्सर स्थित सेंट्रल जेल परिसर के बाहर विदेशी नागरिकों के लिए विशेष जेल का निर्माण किया जाएगा। इस जेल में केवल विदेशी महिला और पुरुष कैदियों को रखा जाएगा। इसके निर्माण के लिए लगभग 5.58 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बुधवार को गृह (कारा) विभाग से स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने 22 जिलों के केंद्रीय कारा एवं उपकारा में चल रहे नए भवनों के निर्माण कार्य में गति लाने का निर्देश दिया।

इन जिलों में हो रहा निर्माण कार्य
आरा, औरंगाबाद, बेतिया, बांका, भभुआ, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, गया, मधेपुरा, लखीसराय, किशनगंज, मधुबनी, मोतिहारी, नवादा, पूर्णिया, सहरसा, शिवहर, सीवान और सुपौल में नए जेल भवनों का निर्माण हो रहा है। इनमें नई बैरक, अधीक्षक आवास, कक्षपाल बैरक, चाहरदीवारी, शौचालय और स्नानागार शामिल हैं।

दरभंगा मंडल कारा, बेनीपुर उपकारा, बक्सर, केंद्रीय कारा मोतिहारी और कैमूर में 198-198 कैदियों की क्षमता वाली नई बैरक बनाई जा रही है। वहीं, बगहा में कक्षपाल बैरक का कार्य प्रगति पर है।

भीड़भाड़ घटाने में मदद
बक्सर की विशेष जेल विदेशी कैदियों के लिए सुरक्षित और अलग सुविधा प्रदान करेगी, जिससे अन्य जेलों में भीड़भाड़ कम होगी। सरकार का यह कदम न केवल जेल व्यवस्था को अधिक संगठित और सुरक्षित बनाएगा, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है।

सरकार का उद्देश्य है कि बिहार की जेलें आधुनिक सुविधाओं से युक्त हों और कैदियों के पुनर्वास के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago