विद्युत स्पर्शघात से महिला की मौत, सहुलाई गांव में मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी थाना क्षेत्र के सहुलाई गांव में गुरुवार की सुबह करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे सहुलाई गांव निवासी भीम राजभर की पत्नी मुनिया देवी घर में चल रहे फराटा पंखे को बंद करने गई थीं। इसी दौरान पंखे में उतर रहे करंट का तेज झटका लगते ही वह मौके पर गिर पड़ीं। पंखा भी उनके ऊपर गिर गया। तेज आवाज सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और स्विच बंद कर उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुनिया देवी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पीछे तीन नाबालिग बेटियां और एक बेटा है। अचानक हुई इस घटना से परिजन बेसुध हैं और गांव का माहौल गमगीन है। ग्रामीणों ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए परिवार को सांत्वना दी।

Editor CP pandey

Recent Posts

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

2 minutes ago

पेमे की पहली ऑफलाइन ब्रांच शुरू क्रेडिट एक्सेस को मिलेगा बढ़ावा

गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…

1 day ago

आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…

1 day ago

भेषजिक मुख्य परीक्षा 29 जून को

14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…

1 day ago

2.25 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास, बृजमनगंज के आठ वार्डों की बदलेगी तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…

1 day ago

1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…

1 day ago