बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जन सुनवाई के माध्यम से मछुआ समुदाय ने मत्स्य पालन से जुड़े किसानों की समस्याओं से जिलाधिकारी देवरिया को अवगत कराते हुए कहा कि मत्स्य उत्पादन, उत्पादकता व किसानों की आय में वृद्धि तथा स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से मत्स्य पालन और मछुआ समुदाय हेतु शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे मछुआ समुदाय और मत्स्य पालन से जुड़े किसानों को उसका लाभ मिल सके I लेकिन जनपद में प्रचार-प्रसार के अभाव व मत्स्य विभाग की रुचि नगण्य होने के चलते, योजनाओं का लाभ आमजन तक नहीं पहुँच पा रहा है I प्रचार- प्रसार नहीं होने और जानकारी के आभाव में लोग सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहें है। इस परिस्थति में मत्स्यपालन विभाग और कार्यदायी संस्थानों को आगे आने की जरुरत है। पूर्व प्रदेश सहसंयोजक भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ जितेंद्र भारत ने जिलाधिकारी से मांग किया कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना सहित अन्य योजनायें धरातल पर लागू कराए जाय ताकि आमजन लाभान्वित हो सके I
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…