बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। रुपईडीहा नगर पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर आयुष्मान भारत मिशन के तहत कैम्प लगाया गया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डॉ आर एन वर्मा के निर्देश पर आयुष्मान मित्र मुदस्सिर अहमद, डॉ राजेश सिंह दंत चिकित्सक, हरिराम आर्य स्वास्थ्य पर्यवेक्षक,चंद्रशेखर मिश्र फार्मासिस्ट, सुनील कुमार मिश्रा, पवन कुमार महरोत्रा द्वारा ग्राम पंचायत के लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनाया गया आयुष्मान भारत कार्ड आपको आकस्मिक बीमारी में बिना वक्त गंवाए मदद करता है, सीएचसी प्रभारी डॉ आर एन वर्मा ने कहा कि इस कार्ड से बीमारी की स्थिति में सभी मेडिकल जांच,ऑपरेशन,इलाज व दवा का खर्चा कवर होता है। मंडल कार्यक्रम संयोजक एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्र ने कहा कि लोगो को आसानी से यह कार्ड उपलब्ध हो, इसको लेकर कैम्प का आयोजन होता रहेगा ,इस मौके पर भाजपा के नगर पंचायत आयुष्मान भव: संयोजक विजय सिंह मंडल उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित नगर क्षेत्र के लोग मौजूद रहे ।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…