Categories: Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी की शक्ति का बढ़ना,भारत की शक्ति का बढ़ना है :सूर्य प्रताप शाही

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विधान सभा क्षेत्र के देवरिया घूस स्थित मां हिरमती भवानी मंदिर परिसर में कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि भारती जनता पार्टी की शक्ति का बढ़ना,भारत की शक्ति का बढ़ना है।हम सभी ग्रामपंचायत से लेकर लोक सभा तक कैसे आगे पहुंचेंगे यह कार्ययोजना हम सभी को निरंतर बनाए जाने की होती है।भाजपा चुनाव वाली पार्टी नहीं है।निरंतर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की सेवा करना,जनता के बीच में योजनाओं को पहुंचाने के लिए योजनाओं को ठीक प्रकार से क्रियान्वित हो सके।उसके लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास करती है।आज जनपद में आई टी आई के माध्यम से दिव्यांगो के लिए पंजीकृत कैंप लगा है।जो आने वाले दिनों में सरकार विभिन्न प्रकार के उपकरण उपलब्ध करा रही है। पं दीनदयाल उपाध्याय कहते थे कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचता है तो विकास का कोई मायने नहीं होता।जिसे मोदी और योगी की सरकार पहुंचा रही है।सरकार वृद्धा,विधवा,दिव्यांग पेंशन का पंजीकृत कराया,किसानों को अनुदान पर गेहूं का बीज,खाद आसानी से मिला है।सपा सरकार में सड़के जर्जर,गांव के भीतर बिजली नहीं पहुंचती थी,लोगों को पीने का पानी आदि नहीं मिलता था।वे समाज को तोड़ने,बांटने और वोट की बात करते है।जो आगे आने के बाद परिवारवाद के भीतर जाकर भूल जाते हैं।
सपा सरकार खजाने लूटने का काम करते थे। भाजपा सरकार सभी योजनाओं को लोगों के बीच ला रही है।सभी पदाधिकारी सरकार की योजनाओं को गांव में लोगों को बताए।कार्यक्रम के दौरान श्री शाही ने सभी बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र संयोजक,वर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा आदि सभी भाजपा पदाधिकारियों को फूलमाला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित कियाअध्यक्षता हरीश उर्फ जीपू शाही एवं संचालन अवधेश सिंह ने किया।
इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही,मंडल अध्यक्ष जीपू शाही,चेयरमैन क्रांति सिंह,जिपंस सुजीत प्रताप सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह,तरकुलवा चेयरमैन जनार्दन कुशवाहा,राजू भारती,नवीन शाही,दयाशंकर शास्त्री,जीवन पति त्रिपाठी,डॉ विंध्याचल मधेशिया,दुष्यंत राव,अनिल प्रसाद,भीम यादव, संजय सिंह सैथवार,रवींद्र कुशवाहा, अवधेश सिंह,विवेक राय,रणजीत प्रसाद गौतम,रमेश शाह,दीपक मिश्रा,महिवाल जायसवाल,ऐनुल साहब,युगुल किशोर तिवारी,व्यास ठाकुर,गुलाब सिंह,संतोष राय,अजीत सिंह,अजय सिंह,अनूप शाही, विनोद कुशवाहा,रामायन साहनी,राजेंद्र सिंह,सरोज मिश्र,सुरेंद्र यादव,अमरीश मिश्रा, अरविंद राय आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

3 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

3 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

3 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

3 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

3 hours ago