Categories: Uncategorized

जल संरक्षण के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण के महत्व को समझाने के लिए जिले भर में विभिन्न संगठनों ने जागरूकता अभियान चलाया।
स्वयं सेवी संस्था एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, मगहर द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता नवनीत मिश्र ने कहा कि जल संरक्षण हमारे भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जल की कमी के कारण हमारे देश में कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में कई बदलाव करने होंगे। हमें जल का सही तरीके से उपयोग करना होगा। जल को बचाने के लिए हमें अपने घरों में जल संचयन की व्यवस्था करनी होगी और साथ ही हमें जल प्रदूषण को रोकने के लिए काम करना होगा।
कार्यक्रम के आयोजक मुख्य ट्रस्टी गौरव कुमार निषाद ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। हमें उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से लोग जल संरक्षण के लिए जागरूक होंगे और अपने दैनिक जीवन में जल का सही तरीके से उपयोग करेंगे। हम यह जागरूकता अभियान लगातार चलते रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमिला देवी व संचालन अत्रेश श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवि कुमार, पुनीत मिश्र, दीपक सिंह, विनीत मिश्र, अजय कुमार, ध्रुव मौर्य, निहाल शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

6 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

6 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

6 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

6 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

6 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

7 hours ago