Categories: Uncategorized

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संत कबीर नगर लोकसभा के सांसद लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की गहन समीक्षा की गई और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सांसद श्री निषाद ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं/कार्यक्रमो को उनके मूल रूप में पारदर्शितापूर्वक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के सहायोग से पात्र व्यक्तियों तक पहुचाना और इस प्रक्रिया में किसी भी तरह के समस्या का आपसी समन्वयता के साथ निराकरण करना ही इस बैठक का उद्देश्य है।
बैठक में विभिन्न योजनाओं महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, फसल बीमा योजना, स्वामित्व योजना, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय), राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना, अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सुगम्य भारत अभियान आदि की समीक्षा की गई।
बैठक में विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि मंटू राय, हरिवक्श सिंह, सूरज सिंह सोमवंशी, ई. सुधांशु सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, प्रमुखगण एवं जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी(वि/रा) जय प्रकाश उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

4 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

5 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

5 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

5 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

5 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

5 hours ago