Categories: Uncategorized

जीर्ण माता मंदिर में पुजारियों के साथ मारपीट की घटना निंदनीय

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हिन्दू महासभा करेगी आंदोलन – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने राजस्थान के जीर्ण माता मंदिर के वार्षिक मेले में हुई पुजारियों के साथ मारपीट की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि पुजारियों के साथ मारपीट की घटना निंदनीय है। उन्होंने मारपीट के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुजारियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि पुजारियों के साथ मारपीट की घटना पर हिन्दू समाज आक्रोशित है। हिन्दू महासभा पुजारियों के साथ मारपीट की घटना को ईश्वर के भक्तों के साथ अन्याय घोषित करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करती है। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा पुजारियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
जारी बयान के अनुसार हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश ने भी इस घटना को पुजारी समाज के साथ अन्याय घोषित करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने कहा कि मंदिर के पुजारियों की सुरक्षा में राजकीय प्रशासन की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पुजारी समाज सनातन धर्म में पूजनीय होते है । पुजारी मंदिरों में भगवान का प्रिय होता है जो मानव जाति और भक्तों के मध्य भक्ति और श्रद्धा की लौ जगाते हुए मानव जाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।
हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री शिवा गोस्वामी ने कहा कि मंदिर के पुजारियों की जान माल की सुरक्षा पर सरकार और पुलिस का संवेदनशील न होना चिंता का विषय है। उन्होंने राजस्थान की पुजारियों पर हमले की घटना पर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि पुजारियों की सुरक्षा के प्रति सरकार और पुलिस का गंभीर होना चिंता का विषय है। पुजारियों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं से हिन्दू महासभा चिंतित है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जीर्ण माता मंदिर मेले के दौरान पुजारियों पर हमले के हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हिन्दू महासभा आंदोलन पर बाध्य होगी।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago