सीमा पर गेहूं की तस्करी जोरों पर, जिम्मेदार मौन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भारत-नेपाल सीमा से सटे परसा मलिक थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव रेहरा में इन दिनों गेहूं की तस्करी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्राप्त समाचार के अनुसार, यह तस्करी न केवल सुनियोजित है बल्कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जिसे स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एसएसबी और कस्टम विभाग का मौन समर्थन प्राप्त है। बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में अनाज दिन में पिक-अप के जरिए रेहरा पहुंचाया जाता है, जहां से रात के अंधेरे या सुबह-सवेरे साईकिल और मोटरसाइकिल सवार कैरियर्स उसे नेपाल सीमा पार पहुंचाते हैं। यह पूरी प्रक्रिया बेहद निर्भीकता से संचालित हो रही है। सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। परसा मलिक थाना पुलिस की निष्क्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। जबकि सीमा की निगरानी में तैनात एसएसबी और कस्टम विभाग की चुप्पी भी कई संदेहों को जन्म दे रही है। नागरिकों का कहना है कि प्रशासनिक मिली-भगत के बिना इतनी बड़ी मात्रा में तस्करी संभव नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेहरा सहित अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गोदामों में खुलेआम अनाज की बोरियां भरी जाती हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी की नजर इस पर नहीं पड़ती। यह तस्करी न केवल सरकारी खाद्यान्न वितरण प्रणाली को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि देश की खाद्यान्न सुरक्षा पर भी खतरा बनती जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गम्भीर मामले में कब जागता है और तस्करों के खिलाफ क्या कार्यवाही करता है।

Karan Pandey

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

47 minutes ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

59 minutes ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

1 hour ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

1 hour ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

1 hour ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

2 hours ago