टी-20 क्रिकेट उदघाटन मैच वाणिज्य एवं सिगनल विभाग के बीच खेला गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबन्धक आशीष ने लहरतारा स्थित रेलवे मिनी स्टेडियम में आयोजित अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का उद्घाटन मैच का टॉस कराकर किया । उद्घाटन मैच का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत मैच की पहली बॉल पर बल्लेबाजी करके किया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक एवं मंडल क्रीडा अधिकारी बलेन्द्र पॉल,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर य़शवीर सिंह ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्रा एवं वरिष्ठ खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सिगनल और वाणिज्य विभाग के बीच खेला गया। सिगनल विभाग की टीम ने टॉस जीतकर कमर्शियल विभाग को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। कमर्शियल विभाग की टीम में 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। कमर्शियल की तरफ से विनय ने 55 ब।ल पर 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 90 रन लक्ष्मण यादव ने 32 ब।ल पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से 59 रन और अमित राज ने 16 ब।ल पर तीन चौके की मदद से 17 रन बनाए। सिगनल विभाग की तरफ से लवकुश ने तीन ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए धर्मेंद्र और सागर को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिगनल विभाग की पूरी टीम 10.5 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई तथा वाणिज्य विभाग ने 90 रन से मैच जीत कर पूरे दो अंक अर्जित कर लिए। सिगनल की तरफ से संदीप ने 8 बाल पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन तथा लव कुश ने 21 बाल पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 31 रन बनाए। वाणिज्य विभाग की तरफ से संतोष ने चार ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट, दीपक यादव ने तीन ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए, अमित राज एवं जीशान को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। वाणिज्य विभाग के विनय को 55 बाल पर 90 रन की शानदार इनिंग खेलने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ खिलाड़ी राकेश गुप्ता के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज के दूसरा मैच सायंकाल में विद्युत टी.आर.डी एवं विद्युत (आपरेशन) के बीच खेला जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

फार्मर रजिस्ट्री अभियान की डीएम ने की दैनिक समीक्षा, 15 अप्रैल तक विशेष कैंप जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार…

1 hour ago

गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा, 63 क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में…

1 hour ago

सृजनात्मकता से ही बनता है पूर्ण व्यक्तित्व: प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के इंग्लिश स्टडी सर्किल…

2 hours ago

महिलाओं की सशक्तता से ही मजबूत होगा राष्ट्र: डॉ. रश्मि जायसवाल

नारी सशक्तिकरण पर बौद्धिक सत्र, छात्राओं में जागरूकता का संचार गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी…

2 hours ago

बिना टिकट यात्रा करने पर 103 यात्रियों को पकड़ा गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख…

2 hours ago

एचपीवी टीकाकरण को लेकर जिले में जागरूकता तेज, बालिका गृह में 14 बच्चियों को लगा टी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एचपीवी…

2 hours ago