बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के सीसोटार गांव में स्थित एक मन्दिर में स्थापित मूर्तियों को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से ग्रामवासियों में काफी आक्रोश है।इस सम्बन्ध में ग्रामवासियों ने पुलिस को तहरीर दे दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव के मध्य भाग में स्थित श्री वनखण्डी नाथ मन्दिर में मकरसंक्रांति के दिन सोमवार को सुबह जब मन्दिर में दर्शन करने हेतु लोग गए तो मूर्तियों को क्षतिग्रस्त देख सकते में आ गए। मूर्तियों को देखने से प्रतीत हो रहा था कि दो तीन दिन पूर्व उन्हें तोड़ा गया ह
इस दौरान कुछ देर में ही मूर्तियों के क्षतिग्रस्त होने की खबर पूरे गांव में फैल गई और आननफानन मन्दिर पर ग्रामवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई।इकट्ठी भीड़ में शामिल लोग आपस में तरह तरह की चर्चाएं करने लगे और इस दौरान कुछ ग्रामीण कहने लगे कि घोर कलियुग आ गया है।जब देवी देवताओं की मूर्तियां सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है।बाद में युवा नेता नीरज कुमार राय,शशिधर राय,राकेश राय,अश्वनी राय एवं भारत राय के हस्ताक्षर से चोरी के बारे में पुलिस को तहरीर दे दी गई।
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…