सनातन धर्म में कल्पवास का महत्व

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्णिमा से कल्पवास शुरू हो जाता है। मान्यता है कि माघ मास में एक महीने संगम तट पर नियम संयम से जीवन व्यतीत करने को कल्पवास कहते हैं। माघ महीना बहुत पवित्र महीना होता है। इस महीने में अनेक धार्मिक पर्व आते हैं। माघ महीने में तीर्थ स्नान सूर्य देव मां गंगा और श्री हरि विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। कल्पवास पौष माह की पूर्णिमा से लेकर माघ माह की पूर्णिमा तक किसी पवित्र भूमि या स्थान पर रहकर भगवद- चिंतन में समय व्यतीत करने को कहा जाता है। वैसे तो कल्पवास के लिए कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं है। फिर भी कहा जाता है कि उम्र के अंतिम पड़ाव पर होने के साथ जिम्मेदारियों से भी मुक्त होकर ही कल्पवास करना चाहिए। कल्पवास में भक्त प्रयाग के संगम तट पर एक महीना डेरा डालकर नियम संयम से रहते हैं कुछ लोग मकर संक्रांति से भी कल्पवास करते हैं। कल्पवास के द्वारा श्रद्धालु एक महीना आध्यात्मिक साधना करते हैं। कल्पवास करने वाले व्यक्ति को इच्छित फल प्राप्त होने के साथ-साथ जन्म जन्मांतर के बंधन से मुक्ति मिलती है। महाभारत के अनुसार 100 साल तक बिना अन्न ग्रहण किए तपस्या करने के बराबर फल माघ मास में कल्पवास करने से मिलता है। ऐसा माना जाता है कि कल्पवास का पालन करने से अंतःकरण और शरीर दोनों का शुद्धिकरण हो जाता है। कल्पवास करने वाला व्यक्ति अपने रहने के स्थान पर जौ का बीज रोपता है और पहले दिन से ही तुलसी और शालिग्राम की पूजा शुरू हो जाती है सर्दी के मौसम में गंगा यमुना और सरस्वती के मिलन स्थल पर कल्पवास करने की परंपरा आदि काल से चली आ रही है। बदलते समय के साथ-साथ कल्पवास के तौर तरीकों में भी बदलाव आए हैं। बुजुर्गों के साथ-साथ युवा भी कल्पवास करने लगे हैं। कुछ विदेशी भी अपने गुरुओं के सानिध्य में रहकर कल्पवास करते हैं। कल्पवास के दौरान कल्प वासी को जमीन पर शयन करना होता है और एक समय भोजन तथा एक समय फलाहार किया जाता है कल्पवासी व्यक्ति को तीन समय गंगा स्नान करने की परंपरा है। कल्पवास 12 वर्षों तक किया जाता है इससे कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। संगम की रेती पर हर साल माघ मेले का आयोजन होता है 6 वर्षों में कुंभ मेला तथा 12 वर्षों में महाकुंभ मेले का आयोजन होता है संगम नगरी में लगने वाला माघ मेला सनातन धर्म का सबसे बड़ा मेला है।

  • सीमा त्रिपाठी
Karan Pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

2 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago