नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ लोक भवन सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा मिशन रोजगार अन्तर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रकिया के तहत 278 सहायक आचार्य 2142 स्टाफ नर्स एवं 48 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरण तथा आपात कालीन एम्बुलेंस सेवा के अन्तर्गत 674 एम्बुलेंस एवं 81 एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस के फ्लैग आफ कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी मोनिका रानी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में महाराजा सुहेलदेव स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सजीव प्रसारण दिखाया गया।
इसके उपरान्त जनप्रतिनिधियों, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी व अन्य द्वारा दीप प्रज्जवलित कर जनपद में नवनियुक्त 76 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया,उल्लेखनीय है की जनपद के लिए कुल 139 स्टाफ नर्सो का चयन किया गया है जिसमें से कार्यक्रम स्थल महाराजा सुहेलदेव स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 76 स्टाफ नर्सो को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया और कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा में उल्लेखनीय कार्य हुआ है, प्रदेश के स्वास्थ्य केन्द्रों को संसाधनों से लैस किया गया है प्रदेश वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही है जहां प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में मेडिकल कालेज की स्थापना की जा रही है, इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कालेज संजय खत्री, सीएमएस डॉ एम.एम. पाण्डेय, चिकित्सालय प्रबन्धक रिजवान सहित मेडिकल कालेज के शिक्षण, स्टाफ, नवनियुक्त स्टाफ नर्स तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

20 minutes ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

28 minutes ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

44 minutes ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

51 minutes ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

52 minutes ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

1 hour ago