प्रधान ने दबंगई से किया लगभग 5 बीघा नवीन परती भूमि पर कब्जा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l ब्लॉक जहानागंज ग्राम हथौता बरही के रहने वाले गोरख चौहान पुत्र बेचू चौहान का कहना है। कि उनके गांव के प्रधान पति विनोद चौहान के द्वारा उनके चक गाटा संख्या 493 में जबरदस्ती चकमार्ग बनवाया जा रहा है। इसके पहले ग्राम प्रधान सीता चौहान के पति विनोद चौहान के द्वारा व उनके व्यक्तियों के द्वारा पहले से कई सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है जिस पर उन्होंने चकमार्ग बनवाने का काम शुरू किया, हमारे द्वारा मना करने पर प्रधान पति विनोद चौहान व उनके सहयोगियों के द्वारा हमें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। जिस पर हमारी पत्नी ने 1090 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया लेकिन पुलिस भी प्रधान विनोद चौहान के आगे कमजोर साबित होती दिखाई दे रही है। गोरख चौहान का कहना है कि प्रधान पति विनोद चौहान गांव की लगभग 5 बीघा जमीन नवीन परती को अपने कब्जे में लिया है। इतना ही नहीं गाँव समाज की पोखरी भी है, जो दबंग प्रधान द्वारा कब्जा कर मकान बना लिया गया है। और आज तक उसे ना हीं पुलिस व प्रशासन के द्वारा उसके ऊपर कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भू माफियाओं पर ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई कर रही है। लेकिन प्रधान पति विनोद चौहान 5 बीघा नवीन परती को कब्जा किया है लेकिन ना ही प्रधान को बाबा के बुलडोजर का डर है और ना ही पुलिस प्रशासन का डर है। वह धड़ल्ले से गांव में लोगों को चैलेंज देता हुआ घूमता फिरता है। गोरख चौहान का कहना है कि इसकी शिकायत हमने कई बार पुलिस व जिला प्रशासन को लिखित दिया,लेकिन कोई ठोस कार्यवाही प्रधान पति पर नही हुई है। मामले को लेकर पीड़ित जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुँचा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

9 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

10 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

10 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

10 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

10 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

10 hours ago