जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गर्मी की शुरुआत हो चुकी है लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते विकासखंड मुख्यालय पर जरूरी काम से आने वाले लोग दूषित पानी पीने को विवश है।कार्यालय के पास लगा आरओ सिस्टम एक वर्ष से खराब है,वहीं एक मात्र इंडिया मार्का हैंडपंप भी कचरा युक्त प्रदूषित पानी दे रहा है। जरूरी काम से आने वाले लोग मजबूरी बस गंदा पानी पी रहे हैं। बता दें कि ब्लॉक मुख्यालय पर शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को आरओ सिस्टम की शुरुआत की गई।कुछ दिन मशीन ठीक-ठाक चली।लोगों ने स्वच्छ व शीतल जल पिया,बाद में जब मशीन खराब हुई तब जिम्मेदारों ने ठीक कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई।आरओ सिस्टम की टोटियां गायब हो गई हैं,मशीन बदहाल स्थिति में है।वहीं इंडिया मार्का हैंडपंप के पास जल संचय को बना ओवरहैड टैंक भी गंदगी से ओवरफ्लो हो गया है।हैंडपंप के पास गन्दा पानी भरा रहता है,नल से कचरा युक्त दूषित पानी आ रहा है।कस्बे के सुनील यादव, प्रमोद तिवारी, पूरन लाल मिश्रा,मदनपाल सिंह आदि ने बताया ब्लॉक मुख्यालय पर अधिकारी कर्मचारी खुद स्वच्छ जल पी रहे हैं।वहीं जरूरी काम से ब्लॉक मुख्यालय आने वाले लोगों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ता है मजबूरन वह दूषित पानी पीने को विवश है।उन्होंने उच्च अधिकारियों से शीघ्र ही ब्लॉक मुख्यालय पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ठीक करवाए जाने की मांग की है।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…
बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…
पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…
कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…