पहलगांव में शहीद हुए नागरिकों की याद में लगाए पौधे

पौधारोपण मुहिम की हुई शुरुआत

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l सहयोग संस्था पदाधिकारियो ने शहीद संग्रहालय के प्रांगण में पहुंचकर कश्मीर के पहलगांव में हुई दुखद घटना में मारे गए 26 भारतीय नागरिकों की याद में, 26 पौधे लगाएं और सत्र 2025/ 26 की पौधारोपण के मुहिम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पहला पौधा विनय नरवाल की याद में लगाया और कहां की हमारे नागरिकों की जान इतनी सस्ती नहीं है हम इस घटना को भूलेंगे नहीं, इसका बदला अवश्य ही लिया जाएगा। संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान व शाहनवाज खा एडवोकेट ने कहा कि आज से इस सत्र की पौधारोपण की मुहिम की शुरुआत हमारी संस्था ने कर दी है और पूरे जनपद में लगातार पौधारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में पीडब्लूडी के अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने भी पौधा लगाया। कार्यक्रम के संयोजक शिवम वर्मा एवं विकास सक्सेना ने कहा कि हमारी संस्था पौधारोपण के साथ-साथ अन्य भी सामाजिक कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव सहित सहयोग संस्था के पदाधिकारी रजनी गुप्ता, तराना जमाल, नुजहत अंजुम, निखिल महेंद्रु, महेंद्र दुबे, सैयद अनवर, सरदार हरजीत सिंह, सरदार राजा, सोमेश यादव, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, मोहम्मद नाजिम, अनुराग अग्रवाल,अनिरुद्ध गुप्ता आदि सभी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कई पलटी खाकर खायी , युवक की मौत एक ही परिवार के…

18 minutes ago

ठेले से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

एकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर…

33 minutes ago

क्या कम्युनिस्ट देशद्रोही होते हैं?

मोहम्मद सलीम /संजय पराते क्या हमारे देश के कम्युनिस्ट गैर-भारतीय हैं? यदि नहीं, तो फिर…

23 hours ago

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 17 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से…

23 hours ago

चोरो ने एक घर को बनाया निशाना नगदी सहित जेवरत पर किया हाथ साफ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)थाना क्षेत्र के ग्राम बिजलापार मे शुक्रवार की चोरों ने एक घर को…

23 hours ago

कवि सम्मेलन व मुशायरे में बही संवेदना और व्यंग्य की धारा बजती रही तालियां

विभिन्न शहरों से आए कवियों ने शब्दों से बांधा समां, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर…

23 hours ago