सेना में भर्ती‌ होते ही दूल्हे ने बढ़ा दी दहेज की रकम, दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस छानबीन में जुटी

जौनपुर। (राष्ट्र की परम्परा)
सेना में भर्ती‌ होने के बाद दूल्हे ने दहेज की रकम बढ़ा दी, जिसके बाद युवती ने तिलक में दी‌ गयी दहेज की रकम मांगी तो दुल्हे ने रकम भी देने से इनकार कर दिया। इनकार के बाद दुल्हे के खिलाफ युवती ने कोतवाली में दुल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं भर्ती होने के बाद दुल्हे द्वारा बढ़ाई गयी अपनी कीमत की चर्चा जोरों पर है।
केराकत थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी पूजा यादव की शादी गाजीपुर के शादियाबाद थाना के खुटवा निवासी श्रवण कुमार यादव के साथ तय हुई थी। युवती के पिता नागेन्द्र यादव ने दहेज स्वरूप तिलक में छह लाख रूपया दे दिया। इसी बीच दुल्हा श्रवण कुमार सेना में भर्ती हो गया।
सेना में भर्ती होते ही श्रवण कुमार ने दहेज की रकम बढ़ा दी, और चार लाख रूपए की मांग होने लगी। रकम‌ न देने पर शादी तोड़ने की धमकी दी। जिस पर कन्या पक्ष ने शादी न करने पर तिलक में दी गयी छह लाख रूपए वापस की मांग की। वर पक्ष ने रकम‌ देने से इनकार कर दिया और गाली गलौज करने लगा। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद युवती कोतवाली पंहुची और युवक के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित श्रवण कुमार यादव के खिलाफ अमानत में खयानत , जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

🚀 कुशीनगर में अंतरिक्ष का महाकुंभ!आसमान में दिखेगा विद्यार्थियों का दम

देशभर की 76 टीमें बनाएंगी रॉकेट और उपग्रह फोटो Ai निर्मित कुशीनगर में विद्यार्थियों की…

13 minutes ago

छह महीने की मेहनत पर मौसम का प्रहार! भलुअनी के दर्जनों गांवों में खेतों में बिछा धान

🌾 बेमौसम बारिश का कहर! अन्नदाता की बढ़ी चिंता परमेश्वर दयाल मिश्र की रिपोर्ट देवरिया…

1 hour ago

गोरखपुर में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सलाह

शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज; जांच, दवाएं और कई ऑपरेशन भी मुफ्त! गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago

भूटान में कुदरत का कहर? GLOF से मचा हड़कंप, NDRF अलर्ट और निचले इलाकों को खाली कराने की तैयारी

ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…

9 hours ago

कुशीनगर में शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप! खेलकूद से ऑडिट तक वसूली का दावा

कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…

9 hours ago