जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश के अयोध्या और फतेहपुर के बाद जौनपुर जिले में भी रामलीला मंच पर कलाकार की हार्टअटैक से मौत हो गई।ताजा मामला मछलीशहर तहसील के बेलासिन गांव का है। यहां रामलीला मंचन के दौरान भगवान शिव की भूमिका निभा रहे कलाकार को हार्टअटैक आया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।कलाकार की मौत के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छा गया।कमेटी ने तुरंत रामलीला मंचन को भी स्थगित कर दिया।मृतक कलाकार पिछले पांच वर्षों से भोले शंकर की भूमिका निभाता रहा है। इस पूरी घटना को किसी युवक ने मोबाइल में कैद कर लिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि भगवान शंकर का वेश घारण किए कलाकार की आरती की जा रही है। उसी दौरान अचानक से वह नीचे गिर गया।आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद ना होने के कारण उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हार्टअटैक से कलाकार की मौत हुई है।
मृतक कलाकार राम प्रसाद उर्फ छब्बन की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।वह पिछले पांच सालों से रामलीला में भगवान शिव की भूमिका निभाता आ रहा था।
रामलीला कमेटी के सदस्य विजय कुमार पांडेय ने बताया कि बेलासिन गांव में पिछले 52 सालों से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसका संचालन पूर्व प्राचार्य डॉ. राम श्रृंगार शुक्ल करते आ रहे हैं।भगवान शंकर का रोल अदा कर रहे, कलाकार राम प्रसाद की मौत से पूरा रामलीला पंडाल एवं समिति के पदाधिकारी दुख में हैं।सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंच पर हार्टअटैक के और भी कई मामले
इससे पहले अयोध्या के ऐहार गांव में भी मिलता जुलता मामला सामने आया था।यहां रामलीला मंचन के दौरान रावण बने कलाकार को सीता हरण के दौरान हार्टअटैक आ गया। रामलीला समिति के पदाधिकारी कलाकार को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं, फतेहपुर में भी रामलीला में हनुमान का रोल निभा रहे एक शख्स की अचानक मौत हो गई थी।अचानक डांस करते-करते वह मंच से नीचे गिर गया।बेहोशी की हालत में व्यक्ति को लेकर लोग सीएचसी धाता पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां भी कलाकार की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया।
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…