Friday, February 20, 2026
Homeआजमगढ़लोकसभा चुनाव महापर्व का आयोजन हुआ संपन्न

लोकसभा चुनाव महापर्व का आयोजन हुआ संपन्न

शांतिपूर्ण हुए मतदान

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में छठवें चरण का होने वाला लोकसभा चुनाव का आयोजन 25 दिसंबर 2024 को चुनाव आयोग की देखरेख में सशर्त सकुशल संपन्न कराया गया, इस कड़ी में गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोसड़ी पट्टी हाथी राय पर दोपहर 1:00 बजे तक40% और शाम 6:00 बजे तक 52% तथा उसी क्रम में श्रीनगर सियरहां के उच्च प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 303 पर दोपहर 1:00 बजे तक 35% तथा शाम को 6:00 बजे तक 60% और बूथ नंबर 304 पर दोपहर 1:00 बजे तक 45% तथा शाम 6:00 बजे तक 58% तथा प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर सियरहां के वसीला गांव का बूथ नंबर 305 पर दोपहर 1:00 बजे तक 30% और शाम को 6:00 बजे तक 58% उसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सेठारी बूथ संख्या 306 पर दोपहर 1:00 बजे तक 32% तथा शाम 6:00 बजे तक 50%, रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर बूथ संख्या 299 पर दोपहर 1:00 बजे तक 38% तथा शाम 6:00 बजे तक55% और बूथ संख्या 300 पर दोपहर 1:00 बजे तक 47% तथा शाम 6:00 बजे तक 58% और मॉडल बुथ प्राथमिक विद्यालय पटवध कौतुक संख्या 308 पर 1:00 बजे तक 40% तथा शाम 6:00 बजे तक 52% और दूसरे बुथ संख्या 309 पर दोपहर 1:00 बजे तक 44% तथा शाम 6:00 बजे तक 60% प्राथमिक विद्यालय हरखपुर पर दोपहर 1:00 बजे तक 38% शाम 6:00 बजे तक 57% वही प्राथमिक विद्यालय तोहफापुर प्रथम बुथ पर दोपहर 1:00 बजे तक 38% तथा शाम 6:00 बजे तक 53%द्वितीय बुथ पर दोपहर 1:00 बजे तक 42% शाम 6:00 बजे तक 58% प्राथमिक विद्यालय हारिपुर पर बूथ संख्या 279 पर दोपहर 1:00 तक 31% तथा शाम 6:00 बजे तक 52% रामपुर हज्जाम पट्टी बूथ संख्या 280 पर दोपहर 1:00 बजे तक 30% तथा शाम 6:00 बजे तक 57% तथा प्राथमिक विद्यालय पांती खुर्द पर दोपहर 1:00 बजे तक बूथ संख्या 283 पर 50% शाम 6:00 बजे तक 62% तथा जैगहां चिन्हानी बूथ संख्या 284 पर दोपहर 1:00 तक 42 परसेंट शाम 6:00 बजे तक 60% रहा समस्त बुथों पर कहीं कोई वाद विवाद या फर्जी वोटिंग की समस्या नहीं आई। जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट समय-समय पर भ्रमण करते रहे। बिलरियागंज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह द्वारा पूरे दलबल के साथ बड़े ही तन्मयता पूर्वक लाउडस्पीकर से सभी बुथों पर जाकर प्रेम सौहार्द बनाने की अपील की। आजमगढ़ जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने भी पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments