Categories: Uncategorized

सरकार शीघ्र देश के अंदर बसे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों

को बाहर निकालने की कार्यवाही करे– विश्व सनातन संघ

जयपुर (राष्ट्र की परम्परा ) विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने प्रेस वार्ता संबोधित करते हुए कहा कि विश्व सनातन संघ भारत सरकार से देश में रह रहे अवैध पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर पुरजोर तरीके से उन्हें तुरंत बाहर निकालने की कार्यवाही की मांग करता है।
विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान शर्मा ने कहा वर्तमान में भारत के कोने कोने में अवैध रूप से ना सिर्फ पाकिस्तानी नागरिक बल्कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या अवैध रूप से बसे हुए हैं ऐसे लोग न केवल देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित कर सकते हैं।
विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ राकेश वशिष्ठ ने कहा “देश में रहने वाले किसी भी विदेशी नागरिक को केवल कानूनी प्रक्रिया के तहत ही ठहरने की अनुमति मिलनी चाहिए। विशेषकर जो लोग भारत में अवैध तरीके से घुसपैठ करके रह रहे हैं, उन्हें खोज कर देश से बाहर निकाला जाए।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मांग किसी समुदाय या धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और कानूनी व्यवस्था की रक्षा के लिए है। विश्व सनातन संघ के राष्ट्रीय सलाहकार जेपी शर्मा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह एक राष्ट्रीय सत्यापन अभियान चलाए और स्थानीय प्रशासन को सख्त निर्देश दे। राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी मनोज कुमार शर्मा व उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपाल चतुर्वेदी उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। कुछ दलों ने इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया है, जबकि अन्य ने सरकार से सावधानीपूर्वक और मानवीय दृष्टिकोण से कार्रवाई करने की अपील की है। विश्व सनातन संघ जल्द ही इस मुद्दे पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने की योजना बना रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago