संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार – प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत कार्यरत पराविधिक स्वयं सेवक जगह-जगह पर पम्पलेट वितरित कर रहे हैं और स्टीकर चस्पा कर रहे हैं।
जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में यह प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य आम जन मानस को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक करना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने सभी पराविधिक स्वयं सेवकों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों में पम्पलेट वितरित करें और स्टीकर चस्पा करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य वाद को चिन्हित करके वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आग्रह करना है।
राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। इस दिन विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
आम जन मानस से अपील की गई है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने मामलों का निस्तारण कराएं।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…