सदा सामंजस्य बिठाते शिव हैं,
प्रेम की राह दिखाते शिव हैं।
नन्दीगण शिव जी के वाहन,
सिंह शिवप्रिया माँ के वाहन।
नाग गले में शिव के रहते,
श्री गणेश के मूषक वाहन।
संग सदा सब शिव के रहते,
है मयूर कार्तिकेय का वाहन।
शिव परिवार की महिमा अद्भुत,
साम्ब सदा शिव हैं परमेश्वर।
चन्द्रमौलि, श्री नीलकंठेश्वर,
ओंकारेश्वर श्री जनकल्यानेश्वर।
शिव सोमनाथ, शिव केदारनाथ,
काशी विश्वनाथ, शिव बैजनाथ।
त्रयम्बकेश्वर शिव, नागेश्वर शिव,
मल्लिकार्जुन शिव, रामेश्वरम शिव।
घुषणेश्वर शिव, महाकालेश्वर शिव,
शिव ओंकारेश्वर, भीमाशंकर शिव,
बारह ज्योतिर्लिंग शिव के स्थापित,
जन कल्यानेश्वर, मनकामेश्वर शिव।
अमरनाथ शिव, बुद्धेश्वर शिव,
भौंरेश्वर शिव, जगतनाथ शिव,
गढ़मुक्तेश्वर शिव, हरिद्वार शिव,
दक्षिणेश्वर शिव, ईशाननाथ शिव।
शिव रात्रि में रुद्राभिषेक कर,
शिव जी का शृंगार करें हम।
भक्ति भाव से पूजन करके,
शिवरात्रि का वृत रखें हम।
शिव की कृपा बरसे हम सब पर,
आदित्य कहें जोड़ दोऊ कर,
शिव की महिमा शिव ही जाने,
शिव ही सत्य हैं, शिव ही सुंदर।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…