बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
बांसडीह खरौनी मार्ग पर रामपुर कंला गांव के पास सोमवार को दिन में राशन लदी ट्रक की कुचलकर 12 वर्षीया बालिका की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
महाराजपुर गांव निवासी संतोष यादव की पुत्री अंजली अपने नाना रामपुर कंला गांव निवासी लल्लन यादव के घर रहकर कक्षा 4 में पढ़ाई करती थी। सोमवार को साइकिल से अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने गई थी। दिन में तीन बजे के करीब घर लौटते समय राशन से लदी ट्रक के चपेट में आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को ही अंजली के मामा विनोद यादव के तिलक की तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ था। भांजी की मौत की सूचना से सारी खुशियां मातम में बदल गई। जो सुबह से सभी लोग खुशियां मना रहे थे वह अचानक रोने पीटने लगे तथा पूरा माहौल गमगीन हो गया । तथा घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घर परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…
कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…
अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…
No Return, No Refund’ का बोर्ड देखकर न घबराएं! खराब सामान पर दुकानदार को देना…
एआई का बढ़ता खतरा! बिल गेट्स की चेतावनी से बढ़ी चिंता, हथियारों से लेकर साइबर…