Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेश के भविष्य की संरचना गांवों के आर्थिक आजादी व विकास से...

देश के भविष्य की संरचना गांवों के आर्थिक आजादी व विकास से ही सम्भव-डा देवेन्द्र बल्हारा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मोती चक विकास खण्ड के गांव पुरैनी में स्थापित श्रीमती मालती देवी हायर सेकेंडरी स्कूल कटकुइया पुरैनी के प्रांगण में हरियाणा से चलकर आए सुप्रसिद्ध कैरियर काउंसलर डॉक्टर देवेंद्र बल्हारा ने उक्त बातें छात्रों छात्राओं और अभिभावकों के समक्ष संबोधन में कही उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आर्थिक आजादी से ही विकास संभव है शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण किसानी खेती पौधे और जल जंगल हमारे धरोहर है इसे बचाना है इसी से देश का भविष्य का सृजनात्मक संरचना होती है जिससे देश संवरता हैआधुनिकता के इस युग में हमें इसके प्रति जन जागरूकता करना जरूरी है आगे उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें रोजगार परक गारंटी शिक्षा देने की आवश्यकता है उच्च शिक्षा आईआईटी एनआईटी आईआई एम एमबीबीएस आईएएस अधिकारी बनने हेतु हम तथा बेहतर शिक्षा की जरूरत है जो हम देतेहै उन्होंने श्रीमती मालती देवी हायर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक गण व प्रबंधक को तारीफ करते हुए कहा कि इस विद्यालय से सैकड़ों छात्र छात्राएं टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल कर रहे हैं नवोदय विद्यालय विद्या ज्ञान बीटेक पालिटेक्निक आईआईटी जैसे संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं आगे उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल से होने वाले हानि से बचाये मोबाइल से दूरी कैसे बनाये तथा बच्चे अपने लक्ष्य तक कैसे पहुंचे इस पर सरकार को कदम उठाने चाहिए इसके साथ ही देश में बेरोजगारी आर्थिक आजादी कैसे मिलेगी इसपर भी चर्चा किये तथा बैंकों के कर्जों से दबे परेशान अभिभावकों को कैसे बचाया जाय इस पर भी विचार रखे कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रजापति सहसंयोजक महेश प्रजापति प्रबंधक लक्ष्मी प्रजापति शिक्षक अरविंद उपाध्याय राज भवन जी प्रमोद कुशवाहा ,प्रमोद शर्मा विजय तिवारी गायक धीरज राव व अमृत बरनवाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए तथा कार्यक्रम का अध्यक्षता बाबूलाल तथा संचालन मजिबुल्लाह राही ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments