Categories: Uncategorized

विकास कार्यों में कमी होने कारण पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक पर साधा निशाना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने नगर पंचायत पयागपुर की बदहाली और विकास कार्यों के ठप पड़ने को लेकर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते नगर पंचायत में विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। अधिकारियों पर दबाव बनाकर जनहित की उपेक्षा की जा रही है।पूर्व विधायक श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पंचायत पयागपुर का गठन हुए लगभग पांच वर्ष बीत चुके हैं और समाजवादी पार्टी समर्थित बालेन्द्र श्रीवास्तव दो वर्ष पूर्व अध्यक्ष निर्वाचित हुए। बावजूद इसके जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि पयागपुर के 15 वार्डों में कूड़ा न उठना, साफ-सफाई की व्यवस्था ध्वस्त होना, वर्षा में जल निकासी न होना, जलभराव से सड़कें क्षतिग्रस्त होना आम बात हो गया है।
भूपगंज बाजार की हालत तो बदतर हो चुकी है। मुख्य मार्ग और गलियां कीचड़ से लथपथ हैं। नलों की रीबोरिंग व मरम्मत नहीं हो रही, नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई, विद्युत आपूर्ति बाधित है और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। इसके साथ ही परिवार रजिस्टर की नकल, आवास आवंटन, मिड डे मील और राशन वितरण व्यवस्था में भारी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। पूर्व विधायक ने एलान किया कि इन सभी जनसमस्याओं के समाधान के लिए समाजवादी पार्टी तहसील परिसर पयागपुर में एक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेगी, जिसमें महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा।
उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह लोकतांत्रिक और शांति पूर्ण तरीके से अपने हक की लड़ाई में साथ आएं और नगर पंचायत को विकास की मुख्यधारा में शामिल कराने के लिए इस अभियान को मजबूत करने की अपील किया।

rkpshomnath

Recent Posts

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को 2 साल 10 माह की सजा

देवरिया पुलिस की प्रभावी पैरवी से राजेश मिश्रा को न्यायालय ने सुनाया दंड, पांच हजार…

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन पर गमगीन हुआ प्रेसक्लब सभागार, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

फोटो ai निर्मित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन की खबर…

2 hours ago

देवरिया में ठेकेदारों की आवाज प्रशासन तक पहुंची, आठ ज्वलंत मुद्दों पर हुई अहम वार्ता

एडीएम प्रशासन से मिले संजय तिवारी, सौंपा मांगपत्र अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago

जिस कलम ने बेखौफ उठाई जनहित की आवाज, उसकी खामोशी पर भावुक हुए एसपी,परिवार को बड़ी मदद

मजबूत कलम की खामोशी ने झकझोरा एसपी का दिल! दिवंगत पत्रकार शोभित पांडेय के परिवार…

3 hours ago

रोजगार मेले में 785 युवाओं को मिली नौकरी, 20 से अधिक कंपनियों ने किया चयन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के…

5 hours ago