पहले दिन की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, डीएम ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

•हाईस्कूल के 32 हजार 951 परीक्षार्थियों में से 2 ,989 एवं इंटर के 27 हजार 472 में 2754 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

•नकल विहीन परीक्षा हेतु डीएम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को दिया निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार को जिले के 95 परीक्षा केंद्रों पर शुरु हुई । जिले में नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह पूरी तरह संकल्पित हैं । नकल विहीन एवं पारदर्शितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने मौलाना इंटर कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया । परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के 32 हजार 951 परीक्षार्थियों में से 2989 तथा इंटरमीडिएट के कुल 27 हजार 472 में से 2754 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया । जिलाधिकारी ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने का सख्त निर्देश दिया ।

परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों को तनावमुक्त होकर अपनी पूर्व की तैयारी के अनुसार परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया । जिलाधिकारी ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा कक्षों तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक का भी गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराना है । इसके दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित होने चाहिए । इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीसीटीवी कैमरे हमेशा अपडेट रहे तथा परीक्षा के दौरान मोबाइल, इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि पर पूर्णतया प्रतिबन्धित रहे । इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा । यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी । जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो उस परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट कर दिया जाएगा जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासन के मंशानुरूप पारदर्शिता के साथ परीक्षा की शुचिता बनाये रखते हुए नकलचियों पर पैनी नजर रखी जाए । यदि कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए पाया जाए तो उस पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी । यदि किसी भी केन्द्र व्यवस्थापक या सह केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत मिलती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान ओएसडी बलदाऊ शर्मा , नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Maharajganj News: अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

6 minutes ago

Deoria News: बरहज में महिला अध्यक्षों की क्षमता संवर्धन कार्यशाला, नेतृत्व और सुशासन पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग के नॉलेज पार्टनर जनाग्रह के सहयोग से नगरीय…

14 minutes ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

11 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

13 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

15 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

16 hours ago