फैमिली आई०डी० योजना के क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 21 व 22 फरवरी को

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि फेमिली आईडी निर्मित करने हेतु आवेदन के सत्यापन की प्रक्रिया ई-डिस्ट्रिक पोर्टल की भांति होगी, जिसके अन्तर्गत परिवार एवं परिवार के सदस्यों का सत्यापन शहरी क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित लेखपाल के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सम्बंधित ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से किया जायेगा। फैमिली आई०डी० योजना के क्रियान्वयन हेतु जनपद में कार्यरत सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फैमिली आई०डी० पोर्टल की ऑनलाइन प्रक्रिया के सम्बन्ध में जनपद स्तर पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा।
समस्त उप जिलाधिकारी व समस्त लेखपाल(नगर क्षेत्र) का प्रशिक्षण 21 फरवरी को अपरान्ह्न 01 बजे से 02 बजे तक, खण्ड विकास अधिकारी व ग्रा0प0अ0/ग्रा0वि0अ0(रुद्रपुर, सलेमपुर, तरकुलवा, रामपुर कारखाना, बैतालपुर, बरहज, देसही देवरिया, भटनी) का प्रशिक्षण 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक तथा खण्ड विकास अधिकारी व ग्रा0प0अ0/ग्रा0वि0अ0(देवरिया, गौरी बाजार, पथरदेवा, बनकटा, लार, भाटपाररानी, भलुअनी, भागलपुर) का प्रशिक्षण 22 फरवरी को हीं अपरान्ह्न 03 बजे से सायं 04 बजे होगा। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, लेखपाल नगर क्षेत्र, ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्रा0वि0अ0 को निर्देशित किया है कि वे ससमय प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Deoria News: भूमि विवाद मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित ने फर्जी नाम दर्ज कराने का लगाया आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…

7 hours ago

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

9 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

9 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

9 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

14 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

15 hours ago