चिकित्सकों ने शिविर में 89 छात्रों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

सीएचसी रेफर किए गए 30 छात्रों की हुई जांच, दी नि: शुल्क दवाएं

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गनेशापट्टी में गुरुवार को आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के अंतर्गत, चिकित्सकों की टीम ने कम्पोजिट विद्यालय गनेशापट्टी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 89 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। रोग के लक्षण पाए जाने पर छात्रों को आवश्यक दवाएं नि: शुल्क वितरित की गईं व 12 छात्रों को दुदही सीएचसी रेफर किया गया।
दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल आफिसर डा. सुभाष यादव, डा. श्रीप्रकाश व डा. पूनम यादव, डा. पूनम यादव की टीम ने छात्रों में, रक्त अल्पता, सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार, त्वचा रोग, आंख-कान व पेट के रोगों आदि का परीक्षण किया। अस्वस्थ छात्रों को आवश्यकतानुसार आवश्यक दवाएं दी। आयरन, कैल्शियम, कीड़ी की एलवेंडाजोल आदि दवाएं वितरित की गई। चिकित्सकों ने बताया कि छह से 14 आयु वर्ग के छात्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए, कार्यक्रम संचालित हो रहा है। उन्होंने छात्रों को बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा तो पढ़ाई व खेलकूद में मन लगेगा। इसके लिए चिकित्सकों ने छात्रों को साफ-सफाई, मौसम के अनुकूल वस्त्र पहनने, मच्छरों से बचाव का सुझाव दिया। बताया कि गंभीर समस्या होने पर गुरुवार को सीएचसी के ओपीडी में संपर्क करें। प्रभारी प्रधानाध्यापक ममता गुप्ता, सतीश कुमार राय, ओंकारनाथ शर्मा, धनंजय प्रसाद, राजेश कुमार मौर्या, विनोद प्रसाद, छोटेलाल गुप्ता, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

9.23 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ अडानी परिवार नंबर-1, जानिए किस तेजी से बदला अमीरों का गणित

अडानी फिर नंबर-1, अंबानी दूसरे पायदान पर; भारत में रिकॉर्ड 391 डॉलर अरबपति देवरिया (राष्ट्र…

31 minutes ago

नहर में बहता मिला 65 वर्षीय महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

नहर में शव दिखते ही मचा हड़कंप, 65 वर्षीय महिला की अब तक नहीं हुई…

48 minutes ago

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

9 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

9 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

9 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

9 hours ago